Latest Posts

जनसंपर्क के दौरान फूलसिंह राठिया को मिल रहा भारी जनसमर्थन

  • जनसंपर्क में उमड़ रही भारी भीड़
  • गांव-गांव पहुंचकर मांग रहे जन आशीर्वाद
    कोरबा …. कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी फूलसिंह राठिया को जनसंपर्क के दौरान जनसंपर्क के दौरान भारी जनसमर्थन मिल रहा हैं। विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पहुंचने पर उनका स्वागत किया जा रहा हैं। फूलसिंह राठिया लोगों को भरोसा दिला रहे हैं कि जिस तरह से पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ का विकास कांग्रेस पार्टी ने किया हैं उससे कहीं ज्यादा विकास फिर से सरकार बनने पर देखने को मिलेगा।
    गांवों में लगातार सघन जनसंपर्क कर रहे फुलसिंह राठिया ने ग्राम ढोगदरहा, भेलवाटार, कलदामार, मातमार, कोरकोमा, बताती, पसरखेत, मदनपुर, कोलगा, धौराभाठा, लुदुखेत,चचिया, तौलीपाली, बैगामार, चांपा सहित दर्जनों गांवों में पहुंचकर कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपीलकर रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव, घर-घर जाकर कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कार्य, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक के लिए चलायी जा रही योजना, महिलाओं के साथ-साथ गरीब, मजदूर, किसान, बेरोजगारों के जीवन स्तर उत्थान के लिए क्रियान्वित हो रही योजनाओं के अलावा सरकार बनने पर दिए जाने वाले लाभ और घोषणाओं की जानकारी दी जा रही हैं।
    जनसंपर्क अभियान के दौरान फूलसिंह राठिया के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता कदम से कदम मिलाकर प्रचार-प्रसार में सहयोग दे रहे हैं। फुलसिंह राठिया इस दौरान समाजों के प्रमुखों गणमान्य नागरीकों से भी भेंट-मुलाकात कर गांव-गांव में बैठकें ले रहे हैं।

Latest Posts

Don't Miss