Latest Posts

छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर पुलिस लाइन मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम

जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनादेश परब: विश्वास, गौरव, निर्माण के तहत 22 दिसंबर को पुलिस लाइन खोखरा भांठा जांजगीर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम एवं विशाल आमसभा का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा शामिल होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अति विशिष्ट अतिथि होंगे एवं मंत्रीगण रामविचार नेताम,दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल,ओ.पी. चौधरी, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, गजेन्द्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े व जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। पुलिस ग्राउण्ड में विशाल मंच तैयार किया गया है। वहीं तीन बड़े डोम पंडाल दर्शकों के लिए बनाए गए हैं। वहीं विभागीय स्टॉल भी लगाए गए हैं, जहां विभिन्न विभागों की उपलब्धियों की जानकारी लोगों को दी जाएगी।
मैदान में जगह-जगह पर बेरिकेटिंग की गई है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। बड़े कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से प्रदेशभर के 1 हजार पुलिस जवानों की ड‍्यूटी लगाई गई है। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेंगे

पद्मश्री अनुज शर्मा देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनादेश परब: विश्वास, गौरव, निर्माण के तहत 22 दिसंबर को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में पुलिस लाइन खोखरा भांठा जांजगीर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति को सहेजते हुए सुप्रसिद्ध लोक कलाकार एवं पद्मश्री अनुज शर्मा द्वारा प्रातः 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।

 

Latest Posts

Don't Miss