Latest Posts

छठ महापर्व: तुलसीनगर छठघाट में भव्य गंगा आरती का अद्भूत नजारा

भाजपा नेता विकास अग्रवाल की अगुवाई में पूर्वांचल का आयोजन00 00 महापौर, रिशु अग्रवाल सहित कई दिग्गज पहुंचे

कोरबा। आज अस्ताचल भगवान सूर्य को छठ पूजा के व्रतियों ने अध्र्य दिया और सबके लिए मंगल कामनाएं की। पूरे जिले में तुलसी नगर छठ घाट का नजारा अद्भूत था। संध्या पौने 6.00 बजे जब सभी व्रतियों ने अध्र्य पूर्ण किया, उसके पश्चात विद्वान पंडितों एवं आचार्यों द्वारा शंखनाद के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया गया और महादीयों के साथ गंगा स्वरूपा कोरबा की संजीवनी मां हसदेव की भव्य आरती प्रारंभ हुई। एक ओर मंत्रोच्चार से परिसर गूंज रहा था तो शंखनाद से मां गंगा को आहुत किया गया। कई दीयों से रौशन परिसर जगमगा रहा था और विकास अग्रवाल द्वारा लाईटिंग की भी बेहतर व्यवस्था की गई थी। मां गंगा की आरती प्रारंभ हुई तो ऐसा लग रहा था कि मानो स्वयं गंगा मां आशीर्वाद देने पहुंची। गंगा स्वरूपा हसदेव नदी की जलधारा से कोरबा ही नहीं बल्कि सरगुजा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ जिला आल्हादित हो रहा है और मां हसदेव लाखों लोगों के जीवन में समृद्धि ला रही थी। इस आरती से मां की अविरल धारा सतत बहती रहे और कोरबा सहित लाखों के जीवन में समृद्धि लाती रहे, इसी शुभकामनाओं के साथ आरती संपन्न हुई और सभी ने छठी मैय्या से विश्व कल्याण की कामना की। सुजला के रूप में विख्यात मां हसदेव हजारों साल से कोरबा सहित कई जिलों को सुफला बना रही है। मां हसदेव और छठी मैय्या सबका कल्याण करे, सबको समृद्धि मिले, सभी सुखी हों, सभी आबाद हों, सभी स्वस्थ रहें और विश्व का कल्याण हो, इन्हीं अनंत शुभकामनाओं के साथ गंगा आरती संपन्न हुई। इस सफल आयोजन में भाजपा नेता विकास अग्रवाल का अहम सहयोग से क्षेत्रवासी काफी प्रसन्न थे और इस तरह के नए आयोजन से क्षेत्र के लोगों को एक नई ऊर्जा मिली। गंगा आरती में सपरिवार विकास अग्रवाल उपस्थित रहे, इसके अलावा महापौर राजकिशोर प्रसाद, रिशु अग्रवाल, बीएन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्वांचल विकास समिति तथा प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव सहित शहर की जानी मानी हस्तियां, पूर्वांचल के हजारों लोग एवं व्रती सहित आम नागरिक भी हजारों की संख्या में उपस्थित थे। तुलसी नगर छठघाट को भाजपा नेता विकास अग्रवाल ने अद्भूत रूप से सजाया था और विशाल परिसर में व्रतियों ने छठी मैय्या की आराधना की और भगवान भुवन भास्कर को संध्या का अध्र्य देकर मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद, रिशु अग्रवाल, विकास अग्रवाल सहित अन्य नेताओं ने सबको शुभकामनाएं प्रेषित की और छठी मैय्या की पूजा एवं गंगा आरती में शामिल होकर विश्वकल्याण की कामना की। यहां पहली बार हुई भव्य गंगा आरती से सभी रोमांचित हुए और आयोजन समिति को धन्यवाद दिया। आयोजन समिति के प्रमुख विकास अग्रवाल ने सभी का आभार जताया और कहा कि यह नई परंपरा आगे भी जारी रहेगी। गंगा आरती और छठ मैय्या की पूजा से तुलसी नगर का यह स्थान धन्य हो गया।

Latest Posts

Don't Miss