Latest Posts

चैत्र नवरात्र अष्टमी आज: सर्वमंगला मंदिर में हुआ हवन  व कन्या भोज , ज्योति  और जवारा कलश विसर्जन  कल

0 मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कोरबा, चैत्र नवरात्र पर शहर के प्रसिद्ध मंदिर मां सर्वमंगला मंदिर  में बुधवार को  महाष्टमी की पूजा की गई। दोपहर बाद हवन अनुष्ठान किए गए। मंदिर में हवन अनुष्ठान की विधि मंदिर प्रमुख और वहां के पुजारियों की मौजूदगी में की गई। 

सर्वमंगला मंदिर हवन कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु

देवी स्वरूपा मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के लिए व्रतधारियों ने बुधवार  को कन्याओं का श्रृंगार कर उनकी पूजा कर उन्हें भोजन कराया। यह विधान  गुरुवार को नवमी पर भी अधिकांश लोग करेंगे। हवन पूजन और माता की महाआरती के बाद शाम को मंदिरों में हवन अनुष्ठान शुरू हुआ। मां सर्वमंगला के दरबार में प्रज्ज्वलित हजारों की संख्या में मनोकामना ज्योत कलश को शांत किया गया। यहां ज्योति कलश के साथ जवारा कलश का विसर्जन मंदिर से लगे हसदेव नदी में  गुरुवार को किया जाएगा। जवारा विसर्जन के दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और गाजे- बाजे के साथ जवारा विसर्जन किया जाएगा

Latest Posts

Don't Miss