Latest Posts

चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का बड़ा दांव, टीएस सिंहदेव को बनाया डिप्टी सीएम

रायपुर, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस ने बड़ा दांव खेलते हुए टीएस सिंह देव को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने बुधवार को छत्तीसगढ़ में पार्टी की रणनीति और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने टीएस सिंह देव को छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। उन्होंने बताया कि टीएस सिंहदेव कांग्रेस के वफादार नेता और कुशल प्रशासक हैं. राज्य को उपमुख्यमंत्री के तौर पर उनकी सेवाओं से बहुत लाभ मिलेगा। हमें यकीन है कि छत्तीसगढ़ के लोग खड़गे जी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को भारी बहुमत से दोबारा चुनेंगे। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राहुल गांधी समेत अन्य नेता मौजूद रहे

Latest Posts

Don't Miss