Latest Posts

ग्रामीणों ने मांगा लाइनमैन का तबादला

कोरबा, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के अधीनस्थ बरपाली के गाड़ापाली फीडर में कार्यरत लाइनमैन अशोक कुमार खाण्डे का स्थानांतरण किसी दूसरी जगह करने की मांग 5 दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने की है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्त ग्रामवासी लाइनमैन अशोक कुमार से बहुत ज्यादा परेशान हैं। ग्रामवासियों के कहने पर उसके द्वारा लाइन को नहीं बनाया जाता और लाइन बनाने के एवज में घूस मांगता है। ग्राम पंचायत गाड़ापाली के सरपंच सहित ग्रामीणों ने हस्ताक्षरित आवेदन पत्र कनिष्ठ यंत्री बरपाली को सौंपते हुए लाइनमैन का स्थानांतरण जल्द से जल्द कराने का आग्रह किया है।

Latest Posts

Don't Miss