Latest Posts

गुरु नानक पब्लिक हाई स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस



कोरबा.गुरुनानक पब्लिक हाई स्कूल इतवारी बाजार कोरबा द्वाराआज दिनाँक 26/01/2024 दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय पर्व 75 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर भारत माता एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि डॉ बी•बी• बोर्डे जी द्वारा ध्वज फहराया गया। साथ ही विशिष्ट अतिथि श्री मनोज शर्मा जी एवं सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने इस दौरान राष्ट्रगान गाया।इस अवसर पर शाला अध्यक्ष श्री जसपाल सिंह डंग के साथ उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह राणा सचिव रविन्द्र सिंह, सहकोषाध्यक्ष राजेश सलूजा , एवं शाला के संरक्षकगण श्री सुरजीत सिंह राजपाल, श्री अमरीक सिंह संधू, श्री रघुबीर सिंह, श्री बलजीत सिंह कुकरेजा,सहित श्रीमती सिमरन कौर एवं नवनीत सिंह मल्होत्रा उपस्थित रहे। साथ ही बच्चो के सांस्कृतिक कार्यक्रमो में प्राचार्य मनप्रीत कौर उपप्राचार्य माला सिंह एवं समस्त शिक्षकगण का विशेष योगदान रहा

Latest Posts

Don't Miss