
कोरबा/छत्तीसगढ़: कोरबा वनमण्डल के बरपाली लघु वनोपज सहकारी मर्यादित समिति अंतर्गत बरपाली तेंदूपत्ता फड़ में आज फड़ मुंशी चयन या चुनाव के लिए लिए ग्रामीण एकत्रित हुए,वहां ऐसा माहौल बना की सब इसकी चर्चा होनी लगी। आपको बताते है कि वहाँ क्या घटा।सबसे पहले ग्रामीणों को बुलाया गया।समिति के सदस्यों के बीच सहमति बनी की वैरीयता के आधार पर चयन किया जाएगा जिसका योग्यता अनुसार पात्रता को फंड मुंशी नियुक्त किया जाएगा।आधा घण्टे बाद में गांव में मुनादी कर आवेंदन प्रस्तुत करने कहा गया।लेकिन अपने चेहतो का नाम लेकर चयन की प्रकिया पूर्ण होने का हवाला दिया गया।पूर्व में रहे फड़ मुंशी रामजीवन को निकालकर फड़ मुंशी नया के लिए दो घंटे के अंदर आवेदन मगाया गया जिसमे संतोष कुमार कंवर द्वारा आवेदन दिया गया लेकिन प्रबंधक द्वारा लोगो को बैठा दिया गया लेकिन दो घंटा बीत जाने के बाद भी कुछ निर्णय नही लिया गया ,सही पात्र आवेदन लिए उसका निराकरण किया जाए लेकिन प्रबंधक द्वारा सदस्य को गलत तरीके से सदस्य को घर में बुला बुला कर हस्ताक्षर करवाया गया इसका विरोध ग्रामीण जन कर रहे हैं।इस वजह से गांव में तनावपूर्ण माहौल निर्मित है



