Latest Posts

कोरबा जिले में घटित हुई गोलीबारी की घटना-सीआरपीएफ जवान ने दो लोगों को मारी गोली-मृत


कोरबा ( संवाद साधना) जानकारी के अनुसार कोरबा-पश्चिम क्षेत्र के हरदी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत भिलाई बाजार में एक सीआरपीएफ जवान पर परिवारिक विवाद के चलते दो लोगों पर गोली चला देने का आरोप हैं, बताया जा रहा हैं की गोली लगने से दोनों की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया हैं।
        कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि कथित जवान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद का कारण सामने आया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
        कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आरोपी जवान के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, लेकिन स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। पुलिस ने कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जवान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
* मुख्यमंत्री के दौरे के पहले घटित घटना से मचा हड़कंप
        यह घटना ऐसे समय में हुई है जब प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोरबा जिले में मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की अहम बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार उक्त जवान की ड्यूटी भी मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर लगाई गई थी, लेकिन वह ड्यूटी छोड़कर ससुराल चला गया और वहां वारदात को अंजाम दिया। इस घटना ने जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
* ग्राम में मातम और दहशत का मिश्रित माहौल 
        वारदात के बाद ग्राम उमेंदीभाठा में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट और खून-खराबे से लोग सहमे हुए हैं। पुलिस ने ग्राम में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।

Latest Posts

Don't Miss