0 सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटना
कोरबा, अज्ञात चोरों ने किराना व्यवसायी के घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना रामपुर अंतर्गत पोड़ीबहार निवासी सचिन अग्रवाल पिता विष्णु प्रसाद का घर के पास गणेश जनरल स्टोर्स नामक किराना दुकान है। 10 जुलाई की रात 9 बजे दुकान बंद कर सचिन घर लौट आया था। 11 जुलाई की सुबह 6 बजे उठा तो घर का दरवाजा सामने से बंद पाया। पड़ोसी दिल्लो बाई की मदद से दरवाजा खुलवा कर सचिन बाहर आया तो दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ पाया। शटर उठाकर भीतर गया तो 5 हजार रुपए नगद, राशन के सामान आदि लगभग 20 हजार रुपए की चोरी होना पाया। आज इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने पर धारा 380, 457 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर पतासाजी किया जा रहा है।
0 जेबी होटल से चोरी
सर्वमंगला मार्ग में संचालित और वर्तमान में बंद पड़े जायसवाल बार एवं होटल का वर्तमान में डिस्मेंटल संचालक मनीष जायसवाल के द्वारा कराया जा रहा है। इसका विद्युत कनेक्शन कटा हुआ है। भवन को तोडऩे का काम चल रहा है। इसमें लगे हुए लोहे के दरवाजे को कमरे में रखा गया था। 15 जुलाई को सुबह 11 बजे सामान सुरक्षित थे और ताला लगा था। 16 जुलाई को सुबह 9 बजे पाया कि पीछे की दीवार तोडक़र 8 नग लोहे का दरवाजा और 7 नग लोहे के पाइप कीमती लगभग 20 हजार रुपए की चोरी कर ली गई है। मनीष की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने धारा 380, 457 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।



