
कोरबा:कोरबा विधानसभा सीट के अस्तित्व में आने के बाद से कांग्रेस यहां लगातार मजबूत होती गई और भाजपा अपने ही पार्टी के लोगो की वजह कमजोर हुई।मौजूदा विधायक व प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिह अग्रवाल लगातार तीन बार चुनाव में जीत दर्ज की और चौथी बार चुनावी रण में है उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन से है।2023 का यह चुनाव जयसिंह अग्रवाल के लिए काफी अहम रखता हैं क्योंकि वे प्रदेश के मंत्री भी हैं। जहां तक कांग्रेस और पब्लिक के बीच जुड़ाव की बात करे तो 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में जुड़ाव अधिक नजर आता हैं।हर,गली,मोहल्ले और वार्ड में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कांग्रेस को वोट देने की अपील करते घूम रहे हैं,आमजनों का समर्थन उन्हें मिल रहा हैं।
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल जहां भी जनसंवाद व जनसम्पर्क करने पहुच रहे हैं लोगों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया जा रहा हैं।कांग्रेस के प्रत्येक कार्यक्रम में महिलाये बड़ी संख्या में शामिल हो रही हैं।कई स्थानों परपुष्प वर्षा कर महिलाओं ने जयसिंह अग्रवाल का स्वागत किया। अपने दौरे के दौरान कई जन सभाओं को संबोधित करते हुए जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि
एक जनप्रतिनिधि को क्षेत्र की जनता इसलिए चुनकर भेजती है ताकि क्षेत्रीय विकास होने के अलावा उनकी मूलभूत सुविधाओं सहित उनकी सभी जरूरतें पूरी हो सके। उनकी सोच के अनुरूप आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही जनता की सारी अपेक्षाओं को अवश्यंभावी रुप में पूरा किया जायेगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश में 5 साल की कांग्रेस सरकार और 15 साल की भाजपा सरकार के कामकाज को देखे तो कांग्रेस ने 15 साल वाली सरकार से ज्यादा काम किया हैं। इस बात को प्रदेश की जनता भी भलीभांति जानती हैं।उन्होंने पूरे दावे के साथ कहा कि कोरबा सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही हैं।औऱ दूसरी बार भी कांग्रेस की सरकार प्रदेश में जनता बनाना चाहती हैं। उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि कोरबा से कांग्रेस को विजयी बनाये ताकि आने वाले दिनों में कोरबा में विकास की नई गाथा लिखी जा सके।



