कोरबा, शहर के वार्ड क्रमांक 5 शनि मंदिर प्रांगण मंदिर में स्थापित होने वाली देव स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को मंदिर परिसर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के लिए हसदेव नदी से जल लेकर श्रद्धालु मंदिर प्रांगण पहुंचे और यहां से शोभायात्रा पूरे शहर का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची जिसमें 108 से भी अधिक कलश लेकर महिलाएं शामिल हुई।
मंदिर में पूजन के बाद शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। मां चंद्रहासिनी की असीम कृपा से प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मंदिर परिसर से कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा पुराना बस स्टैंड गांधी चौक से होते हुए मंदिर प्रांगण पहुंची उसके बाद कलश यात्रा पुराना बस स्टैंड होते हुए मंदिर परिसर पहुंच कर संपन्न हुई। विधिवत पूजा के साथ कलश रखा गया। कल मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और हवन कार्यक्रम रखा गया है संध्या आरती के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा






