Latest Posts

कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में घरों के बाहर बोर्ड लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम कंवर का किया बायकाट..

कोरबा…..कटघोरा विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम कवंर की एक बार फिर बड़ी मुसीबत कटघोरा के जनता ने घरों के बाहर बोर्ड लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी को किया बाय काट, 5 साल तक भ्रष्टाचार में डूबी सरकार और कांग्रेस के अदूरदर्शिता के परिणाम स्वरूप लोगों में जबरदस्त गुस्सा देखा जा रहा है, आज कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में ऊर्जा नगर कॉलोनी में पुरुषोत्तम कंवर के प्रचार-प्रसार को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं कॉलोनी में भ्रमण कर रहे थे, इस दौरान एक मतदाता व उनके परिवार ने बोर्ड लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम कंवर का बायकाट करते दिखे, वहीं प्रत्याशी पुरुषोत्तम के विरोध में अन्य कॉलोनी वासी भी समर्थन में दिखाई दिए भ्रष्टाचार की इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कॉलोनी वासी दृढ़ संकल्प हो गए हैं, धूल डस्ट और प्रदूषण से इतनी ज्यादा प्रभावित हैं कि किसी भी सूरत में पंजा छाप को वोट नहीं देने का संकल्प लिए हैं, कटघोरा विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी कंवर का अनोखे तरीके से विरोध प्रकट हो रहा है, क्षेत्रवासी ने कहा सड़क, बिजली, पानी म, प्रदूषण, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नई सोच और उमंग के साथ लोग वोट देने का संकल्प लिए हुए हैं,

Latest Posts

Don't Miss