कोरबा ….. भारतीय जनता पार्टी के कटघोरा विधानसभा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल का लगातार चुनावी दौरा चल रहा है। इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी श्री पटेल ने कार्यकर्ताओं एवं अपने समर्थकों के साथ ग्राम पंचायत खम्हरिया में जनसंपर्क कर सभाएं ली एवं जनता को संबोधित किया। सभा के दौरान सैकड़ो कांग्रेसी महिलाओं एवं पुरुष कार्यकर्ता भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित हो कर प्रेमचंद पटेल के समर्थन में भाजपा का दामन थाम लिया।
जिसमे राजकुमार कश्यप, संतोष पटेल, नंदकुमार पटेल, श्याम लाल यादव, रामलाल कुर्रे, मनोज कश्यप, ज्योति कश्यप एवं श्याम लाल कश्यप के नेतृत्व में भाजपा की नीति-रीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया, भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल ने सभी को भगवा गमछा धारण कर भाजपा प्रवेश करवाया।



