
कोरबा :- एसईसीएल की कोयला खदान दीपका खदान का विस्तार करने में लगी हुई है जिससे कोयला का खनन और उसका उठाव जल्द से जल्द किया जा सके । इसके लिए दीपका खदान प्रबन्धन ने जमीन का अधिग्रहण भी किया है ।पर कुछ ग्रामीणों को मुआवजा की राशि और बसाहट नही दिया है ऐसे परिवार के मकान को जबरिया ही ढहा दिया गया उन्हें खुले मैदान में रात गुजारनी पड़ी है
सूत्रों की माने तो दीपका खदान में कोयला उत्पादन को लेकर एसईसीएल दीपका ने सुवाभोडी हरदी बाजार के जमीन का अधिग्रहण किया है जिसमे कुछ लोगो को मुआवजा की राशि नही दी गई है । ऐसे परिवार आज भी अपने जमीन पर काबिज है जिनको खाली करवाने का प्रयास किया जा रहा है ।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को दीपका प्रबंधन ने ग्रामीणों को बिना सूचना दिए ही अपने डोजरो को मकान ख़ाली करवाने का निर्देश जारी कर दिया। परिवार के लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही डोजर उनके घरों को तोड़ना शुरू कर दिया। परिवार में बच्चे बुजुर्ग भी शामिल है जिन्हे पूरी रात खुले मैदान में बितानी पड़ी है ।
ग्रामीणों की माने तो प्रबन्धन ने उन परिवार के लोगो को न ही मुआवजे की राशि दी है और न ही उनको बसाहट ही दिया है ऐसे में ये परिवार अपने बच्चों को लेकर भीषण गर्मी में किसका सहारा लेंगे । अब ऐसे में जब लोकसभा के चुनाव सामने है तो कोई राजनीतिक दल ग्रामीणों की सुध लेने सामने आएगा और उनकी लड़ाई में भागीदार बनेगा ये देखना होगा ।



