Latest Posts

अवैध विस्फोटक पदार्थ के खिलाफ हरदी बाजार पुलिस की कार्यवाही



▪️ 08 कार्टून में विभिन्न कंपनी के फटाके को किया गया जप्त।
▪️अपराध क्रमांक 851/23 धारा 9(ख) विस्फोटक पदार्थ

कोरबा… जिला पुलिस कप्तान जितेन्द्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों/अवैध विस्फोटक पदार्थ पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देशित दिए गए हैं थाना प्रभारी हरदीबाजार नितिन उपाध्याय के नेतृत्व में हरदीबाजार स्टॉफ द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 28.10.2023 को मुखबीर सूचना पर ग्राम बोईदा में लीलाधर पटेल के घर रेड कार्यवाही जहाँ आरोपी लीलाधर पटेल पिता दिलहरण लाल पटेल के कब्जे से 08 खाखी रंग के कार्टून में विभिन्न कंपनी का फटाका जुमला कीमती लगभग 1,00,000 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 251/2023 धारा 9 (ख) विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है | आगामी चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए लगातार चेकिंग की जा रही हैं।

Latest Posts

Don't Miss