कोरबा, अवैध रेत परिवहन में लगे दो ट्रैक्टर को खनिज अमले ने जब्त किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विभाग ने बताया कि कलेक्टर के आदेशानुसार तथा जिला खनि अधिकारी के निर्देशानुशार अवैध रेत परिवहन में कार्यवाही करते हुए सीतामणी से 1 ट्रैक्टर ( CG 12 BF 9923 ) को उरगा नाका में तथा छुराकछार से 1 ट्रैकर ( सोनालीका सोल्ड ) को जप्ती करके हरदीबाजार नाका में अभिरक्षा में रखा गया है जिसमे MMDR एक्ट 1957 के धारा 21 के तहत आगे की कार्यवाही की जाएगी ।



