Saturday, June 21, 2025

Latest Posts

युवा आदिवासी नेता रघुराज सिंह उइके आज 43 वाँ जन्मदिन, बधाइयों का लगा तांता

दीपक शर्मा

*कोरबा/पाली:-* जिले के तेजतर्रार और सरल स्वभाव के व्यक्तित्व जो क्षेत्र के हर वर्ग को सहज तरीके से ही मिल जाते है, जिन्होंने अपने बाल्यकाल से लेकर अब तक एक आदर्श पुत्र, होनहार शिष्य,जबरदस्त समाज सेवा का भाव और अद्भुत कुशल नेतृत्व क्षमता का परिचय समाज को दिया यही वजह है की इन्होंने कम समय में अपने कार्य क्षमता के बल पर जिला और प्रदेश में अपनी अच्छी छवि और पहचान बनाई है, ऐसे स्वच्छ छवि के युवा आदिवासी नेता रघुराज सिंह उइके आज अपना 43 वॉ जन्मदिन मना रहें है, रघुराज सिंह उइके के पिता स्व. कौशल सिंह उईके एक कुशल कृषक थे जिन्होंने अपने पुत्र को शिक्षित बनाने शिक्षा उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं की और समाज में अच्छे नागरिक बनने प्रेरित किया,

*एक नजर रघुराज के जीवन काल और सामाजिक योगदान पर*
रघुराज सिंह उइके का जन्म 07 अगस्त 1980 को सिरली क्षेत्र में हुआ था जिसके बाद उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही ग्रहण की और फिर बैंगलोर विश्वविद्यालय बैंगलोर कर्नाटक से *एमबीए* की पढ़ाई की उन्हें अच्छे कंपनी में नौकरी भी मिली और किंतु समाज सेवा की सोच रखने वाले रघुराज नौकरी छोड़कर अपने गांव वापस आ गए और अपने शिक्षा का उपयोग गांव और समाज के उत्थान के लिए लगाने समाज सेवा में लग गए उनके लगन और कुशल नेतृत्व क्षमता को देखते हुए लोगों ने रघुराज को अपने गांव का मुखिया चुन लिया और रघुराज बन गए छत्तीसगढ़ के दूसरे सबसे शिक्षित युवा एम.बी.ए सरपंच, जिले बाद रघुराज सिंह को राष्ट्रीय सत्येन्द्र मैत्रा पुरुस्कार 2010 और जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ द्वारा उभरते युवा शक्ति का पुरुस्कार प्रदान किया गया, रघुराज सिंह उईके ने विविध क्षेत्र में भी अपनी सहभागिता निभाते हुए 2010 में योजना आयोग के परामर्श सम्मेलन में शामिल हुए साथ, 2011 में चीन यात्रा की साथ ही 2011 में पेशा एक्ट के लिए आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में हैदराबाद में शामिल हुए, जिसके बाद प्रदेश सरकार ने भी रघुराज सिंह उइके के कुशल नेतृत्व क्षमता को देखा और उन्हें मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह जी के दूसरे कार्यकाल में युवा आयोग सदस्य छत्तीसगढ़ शासन जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा गया, और फिर प्रदेश संगठन ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो, जांजगीर चांपा जिला सह प्रभारी,विलेनियम वोटर प्रभारी भरतपुर सोनहत, प्रदेश सदस्य क्रीड़ा भारती जैसे महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा था जिसका उन्होंने कर्मठता पूर्वक निर्वहन किया और वर्तमान में रघुराज सिंह को सह संयोजक छत्तीसगढ़ अनुसूचित जन जाति मोर्चा भाजपा का शोध व नीति प्रभारी बनाया गया है, रघुराज सिंह उइके ने आज अपने जन्मदिन पर विभिन्न माध्यमों से बधाई देने वाले सभी वरिष्ठों,मित्रों,परिजनों,संगठन के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए धन्यवाद प्रेषित किया है,

Latest Posts

Don't Miss