Friday, June 20, 2025

Latest Posts

श्रमिक,किसान और जवान देश की शान ;सफी अहमद

श्रम कल्याण मंडल प्रदेश अध्यक्ष श्री अहमद का जिला प्रवास
बाल्को श्रमिक संगवारी चौपाल आयोजित
____________________________
कोरबा/
छग श्रम कल्याण मंडल द्वारा कोरबा जिले में श्रमिक संगवारी चौपाल का आयोजन किया गया। मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सफी अहमद उक्त कार्यक्रम के अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए।
अध्यक्ष श्री अहमद व उपस्थित सदस्यगण तथा कर्मचारियों ने केंद्र माँ सर्वमंगला के दर्शन कर छग के विकास समृद्धि, शांति व श्रमिकों के उत्थान की कामना कर बाल्को सेक्टर 6 के मंगल भवन में आयोजित श्रमिक संगवारी चौपाल में श्रमिकों के बीच पहुँचकर संगठित क्षेत्र के श्रमिकों हेतु मंडल द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं श्रमिको के विभिन्न अधिकार की जानकारी दी और कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्रमिक, किसान और जवान देश की शान है। श्रम कल्याण मण्डल नवीन सिंह ठाकुर द्वारा कार्यक्रम के संयोजन से उमड़ी श्रमिकों की संख्या देख इस सफल आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी।श्री सिंह ने श्रमिकों से सीधा संवाद कर
उनकी समस्या जानने व इसके त्वरित निराकरण हेतु प्रयास किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से न्यूनतम वेतन की शिकायत प्राप्त हुआ।जिस पर श्रम अधिकारियो को पालन करने हेतु सख्त निर्देश दिए व श्रमिकों को अन्य किसी भी प्रकार समस्या के लिए लिखित में या मंडल के हेल्प लाइन पर कॉल कर के शिकायत दर्ज करने की बात कही। पश्चात श्रम कल्याण मंडल के द्वारा संचालित नि: शुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। साथ ही श्रमिकों के हित में जिन संस्थानों द्वारा निरंतर अभिदाय जमा किया जा रहा उन्हें प्रोत्साहन हेतु सम्मान पत्र व चिन्ह प्रदान किया गया। ईएसआइसी हॉस्पिटल के बंद से होने वाली समस्या को मंत्री जी से मिलकर जल्द जल्द शुरू कराने के प्रयास के साथ उधोगो के न्यूनतम वेतन के पालन नहीं होने की शिकायत पर कड़ी कार्यवाही करने चेतावनी दी गई।इस कार्यक्रम में  राजकिशोर प्रसाद(महापौर कोरबा)श्रीमती शिवकला कँवर(अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा)हरीश परसाई(सदस्य-ख़ाद्य आयोग छत्तीसगढ़ शासन) लोकेश साहु(निज सचिव) राम नारायण कश्यप (अध्यक्ष कृषि उपज मंडी कटघोरा),सपना चौहान(अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कोरबा) संतोष राठौर(अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस)राज्यवर्धन सिंह शिवम गुप्ता, फरीद खान, रत्नेश गुप्ता, श्रीकांत सोनकर, अरविंद गुप्ता अंशुमन पांडे ,आगर दास पंकज जयसवाल ,राजेश मानिकपुरी, उदल सागर, दुष्यंत शर्मा (अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस बालको)इंटक के पदाधिकारीगण ,श्रम कल्याण मंडल के कमिश्नर एस एन जांगडे कोरबा श्रम अधिकारी आडीले, लेबर इंस्पेक्टर के अलावा श्रम विभाग कोरबा के अधिकारी कर्मचारियों के साथ काफी संख्या में श्रमिक गण की उपस्थिति रही।

Latest Posts

Don't Miss