कलेक्टर एवं एसपी ने अभिव्यक्ति एप एवं महिला सुरक्षा की दी जानकारी
सक्ती। सक्ती के समुदायिक भवन में पुलिस प्रशासन के द्वारा अभिव्यक्ति एप की जानकारी दी गई। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक आहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गायत्री सिंह, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती गीता देवांगन, नगरपालिका अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल मंच पर उपस्थित थी। पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे ने कलेक्टर नूपुर पन्ना राशि को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया एवं गायत्री सिंह ने नगरपालिका अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल का स्वागत किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने कहा गांव में शराब बन रही है। ऐसी शिकायत लेकर महिलाएं आती है, जहां पर आवश्यक है वहां महिला कमांडो बनाएं एवं उन्हें समय समय पर ट्रेनिंग दी जाएगी। बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है महिलाएं पुरुषो के ऊपर गलत इल्ज़ाम लगा देती हैं यह ग़लत है। ऐसे नहीं करना चाहिए। महिला के अधिकार वैसे भी पुरुषो से कहीं अधिक है। इसलिए गलत इल्ज़ाम किसी पर मत लगाइए। पोरथा गांव से कुछ महिलाएं गांव में अवैध शराब बेची जा रही है की शिकायत लेकर आईं थी। पुलिस अधीक्षक आहिरे ने कहा एक साथ इतनी महिलाओं को देख कर बहुत अच्छा लग रहा है। अभिव्यक्ति एप्प का मतलब अपने अन्दर की भावनाओं प्रगट करना, पुलिस थाना जाने से महिला डरती है। अब ऐसा नहीं है समय बदल गया है। पुलिस थाने में पुलिस महिलाएं भी रहती है। एक सप्ताह के अन्दर आपकी शिकायत का हल अभिव्यक्ति एप्प के माध्यम से होगा। पुलिस तत्काल कार्रवाई करेंगी। सक्ती जिला में परिवार परामर्श केन्द्र भी प्रारंभ कर दिया गया है, जिसमें श्रीमती गायत्री सिंह, श्रीमती बिन्दु, श्रीमती गीता देवांगन इसमें सदस्य हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गायत्री सिंह ने कहा अभिव्यक्ति एप्प के माध्यम से आप तत्काल फोन लगा कर पुलिस थाने में अपराध की जानकारी दे सकते हैं। थाने आये बिना आप अपनी कम्पलेन करा सकते है। सक्ती जिला बनने के बाद 18 हजार महिलाओं ने अभिव्यक्ति एप को डाउनलोड किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य में सक्ती जिला अभिव्यक्ति एप में प्रथम स्थान पर है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित नगरपालिका अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल, श्रीमती गीता देवी देवांगन, हजरा बेगम, श्रीमती पुष्पा यादव, थाना प्रभारी प्रवीण सिंह राजपूत, आदि महिलाओं उपस्थित थीं।