देहरादुन।श्री गंगोत्री मंदिर समिति ने गंगोत्री धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है, और अब बद्रीनाथ-केदारनाथ समेत अन्य मंदिरों के लिए भी ऐसा ही प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिस पर उत्तराखंड सरकार सभी हितधारकों से विचार-विमर्श करेगी।
श्री गंगोत्री मंदिर समिति की रविवार को हुई बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया है। इसके तहत अब उत्तराखंड के गंगोत्री धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, यह प्रतिबंध देवता के शीतकालीन निवास ‘मुखबा’ पर भी लागू होगा। इसके साथ ही, बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम सहित समिति के अंतर्गत आने वाले सभी मंदिरों में भी गैर-हिंदुओं पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।




