Unit March News: राजधानी में होगा कार्यक्रम, आयुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक
Unit March News: रायपुर, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के पर राजधानी में 14 नवंबर को भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन किया जाएगा। यह मार्च देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश देगा। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार आयोजन की तैयारियों को लेकर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने रेडक्रॉस सभाकक्ष कलेक्टोरेट में अधिकारियों की बैठक ली।

उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। यह पदयात्रा दोपहर 3 बजे शासकीय जेआर दानी शाला से प्रारंभ होकर कालीबाड़ी चौक, कोतवाली चौक, आजाद चौक, तात्यापारा, राठौर चौक, गुरुनानक चौक, स्टेशन रोड, फाफाडीह चौक, पीली बिल्डिंग, पाटीदार भवन होते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल चौक, टिंबर मार्केट में संपन्न होगी। प्रमुख चौकों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया जाएगा।

Unit March News: दिलाई जाएगी नशामुक्ति प्रतिज्ञा की शपथ
बैठक में यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, स्वल्पाहार और चिकित्सकीय सुविधा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। यूनिटी मार्च में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, खिलाड़ी तथा शहर के गणमान्य नागरिक सहित अन्य बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत संकल्प के साथ ही नशामुक्ति प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई जाएगी। बैठक में डीईओ हिमांशु भारती, डिप्टी कलेक्टर उपेन्द्र किंडो, जिला खेल अधिकारी प्रवेश जोशी सहित, माय भारत, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग तथा संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।



