Latest Posts

UNICEF News: यूनिसेफ न्यूजः यशोदा मैया की तरह बच्चों का ध्यान रखना है : वर्णिका

UNICEF News: उमंग फोस्टर केयर कार्यक्रम को नई दिशा

UNICEF News: बाल संरक्षण में समुदाय आधारित मॉडल की प्रशंसा

UNICEF News: रायपुर, यूनिसेफ के सहयोग से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पोषक परिवार सम्मेलन उमंग-फोस्टर केयर कार्यक्रम का आयोजन रायपुर के कोर्टयार्ड मैरियट में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य फोस्टर केयर व्यवस्था को मजबूत बनाना, पोषक परिवारों के योगदान को सम्मान देना और बाल संरक्षण तंत्र को अधिक संवेदनशील बनाना था।


मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े रहीं तथा बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा डॉ. वर्णिका शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डॉ. शर्मा ने कहा कि फोस्टर का वास्तविक अर्थ है श्रीकृष्ण की यशोदा मैया बनना—सिर्फ देखभाल नहीं, बल्कि बच्चे को परिवार, पहचान और सुरक्षा देना। उन्होंने कहा कि फोस्टर माता-पिता वह हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के बच्चे के जीवन में विश्वास और भावनात्मक स्थिरता का बीज बोते हैं। इस मॉडल से अनेक बच्चों को शिक्षा, आत्मविश्वास और सुरक्षित भविष्य मिला है। सम्मेलन में विभिन्न जिलों से आए फोस्टर बच्चों और परिवारों ने अपनी प्रेरक कहानियां साझा कीं। कई बच्चों ने बताया कि फोस्टर परिवार के स्नेह ने उन्हें नई राह दिखाई। कार्यक्रम में सरगुजा, जांजगीर, रायपुर, जशपुर, बिलासपुर, दुर्ग और रायगढ़ की डीसीपीओ टीमों को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। अंबिकापुर के उमाशंकर को बेस्ट परफॉर्मर-कम्युनिटी प्लेसमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ अधिकारी एल्मा, यूनिसेफ की चेतना देसाई व वसुंधरा ने फोस्टर केयर को बच्चों के संरक्षण का सबसे प्रभावी सामुदायिक मॉडल बताया।

Latest Posts

Don't Miss