Latest Posts

दो सटोरिए गिरफ्तार, 2.62 लाख रुपए का सामान जब्त


रायपुर। शहर में अवैध रूप से ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले दो सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपियों के कब्जे से 1.57 लाख रुपए नकद सहित कुल 2.62 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है। इस कड़ी में, 1 अप्रैल को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र में कटोरा तालाब स्थित सूर्या अपार्टमेंट के पास दो व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी करते हुए खुशाल जैन और तूफान तिलंते को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच की तो पता चला कि वे मिस्टर बीन नामक एप के जरिए ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे और सट्टे के पैसों का हिसाब-किताब भी उसी में रख रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 और 8 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Latest Posts

Don't Miss