Wednesday, June 25, 2025

Latest Posts

22 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार

ओडि़शा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे गांजा

महासमुंद। सिंघोड़ा पुलिस ने दो लोगों से 22 किलो गांजा, लग्जरी कार और मोबाइल जब्त किया है। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट 20 (ख) के तहत कार्रवाई की है। बता दें सिंघोड़ा थाना अंतर्गत पिछले 5 दिनों में ही  एक क्विंटल 32 किलो गांजा के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  
थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि सोमवार को करीब साढ़े चार बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 53 ग्राम रेहटीखोल के पास वाहन चेकिंग के दौरान ओडि़शा की ओर से आने वाली लग्जरी कार क्रमांक एम एच 04 डीएन 5183 को रोका गया। उसमें सवार व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान वाहन मेें सवार वार्ड 12 सौसर जिला छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश निवासी सुनील प्रजापति (40) और साहूपुड़ा थाना मनमुण्या जिला बौध उड़ीसा निवासी मानभंजन सेठी (36) की  गोल-मोल बातों से पुलिस को शक हुआ। बाद पुलिस ने वाहन की चेकिंग की।

वाहन की डिक्की में 22 किलो गांजा (जिसका बाजार मूल्य 4.40  लाख रूपये) बरामद किया गया। आरोपियों से एक नग मोबाइल कीमत 5 हजार रूपये और गांजा तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी कार (कीमत डेढ़ लाख रुपए) जब्त किया गया। श्री कोसले ने बताया कि आरोपी गांजा ओडि़शा से महाराष्ट्र खपाने के लिए ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि ओडि़शा से भारी मात्रा में गांजा तस्करी के लिए महासमुंद जिले के रास्तों का उपयोग किया जाता है जिसके चलते सीमावर्ती क्षेत्र में इसे रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक का निर्देश है।

पांच दिनों में 2.64 लाख के गांजे के साथ छह गिरफ्तार
उल्लेखनीय है कि सिंघोड़ा पुलिस ने पिछले 5 दिनों में एक क्विंटल 32 किलो गांजा बरामद किया है। जिसका बाजार मूल्य 2.64 लाख रुपए है। गांजे की अवैध तस्करी में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने 12 जनवरी को जायलो से 30 किलो गांजा, नकदी, मोबाइल और परिवहन में प्रयुक्त कार जब्त किया था। दो आरोपी ओडि़शा से उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे। इसी प्रकार 13 जनवरी को पुलिस ने ओडि़शा से मध्यप्रदेश ले जा रहे 80 किलो गांजा कीमत मूल्य 16 लाख रुपए के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं सोमवार को 22 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों से 4.40 लाख रुपए का गांजा बरामद किया।

Latest Posts

Don't Miss