Latest Posts

राशन दुकान की आड़ में शराब बेचते दो गिरफ्तार, 110 पौवा शराब जब्त


अभनपुर। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गातापार में दो युवक को शराब बेचते गिरफ्तार किया। ये दोनों युवक अपने राशन दुकान की आड़ में शराब का अवैध बिक्री कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 110 पौवा देशी मशाला शराब जब्त किया है। जब्त शराब की कीमत 3400 रुपए आंकी गई है। अभनपुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार राशन दुकान की आड़ में शराब बेचते हुए गातापार निवासी कैलाश घृतलहरे पतिा राजू घृतलहरे एवं भंवरलाल पतिा नोहर घृतलहरे को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इन दोनों की पिछले कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि अपने दुकान में शराब बेचने का अवैध कारोबार कर रहे हैं। इससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए दुकान से शराब जब्त की।

Latest Posts

Don't Miss