Latest Posts

मामूली विवाद में गंडासा से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार


रायपुर। राजधानी के कबीर नगर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते हुए हमले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक लोक सेवा केंद्र के बाहर गाली-गलौज करने के बाद ऑफिस के भीतर घुसकर प्रार्थी पर लोहे के गंडासा से हमला कर दिया था। पुलिस के अनुसार घटना 7 अप्रैल की शाम करीब 7:00 बजे की है, जब शिकायतकर्ता जयप्रकाश चौहान आदर्श चौक स्थित अपने लोक सेवा केंद्र में बैठे थे। उसी दौरान मुकेश दीप नामक युवक नशे की हालत में ऑफिस के सामने गाली-गलौज कर रहा था। प्रार्थी द्वारा उसे मना करने पर वह और राजा पिल्लै उर्फ बाबू दोनों मिलकर ऑफिस में घुस गए और हाथ-मुक्कों के साथ लोहे के कटारनुमा गंडासा से हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने आरोपियों को आदर्श चौक स्थित पान ठेले के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी मुकेश दीप के कब्जे से हमला करने में प्रयुक्त धारदार गंडासा भी जब्त किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।

Latest Posts

Don't Miss