Latest Posts

पिस्टल कॉक करते वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

संवाद साधन, रायपुर। पिस्टल कॉक करना और उसे पकड़कर वीडियो बनाना इसके बाद सोशल मीडिया में प्रकाशित करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पंडरी पुलिस ने कुलेश्वर फरिकार उर्फ स्टील, पिता अरुण फरिकार, उम्र 24 को गिरफ्तार के जेल भेज दिया है।आरोपी युवक दलदल सिवनी   का रहने वाला है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें एक व्यक्ति अवैध रूप से पिस्टल पकड़े हुए दिखाई दे रहा था और उसे कॉक कर रहा था। इस वीडियो को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लिया गया। इसके बाद सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल रायपुर की टीम ने वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान पंडरी रायपुर निवासी कुलेश्वर फरिकार उर्फ स्टील के रूप में की और उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की।

पूछताछ के दौरान कुलेश्वर फरिकार उर्फ स्टील ने बताया कि उसने यह वीडियो खरियार रोड, ओडिशा में बनाया था। उसके खिलाफ थाना पंडरी में विधिक कार्रवाई की जा रही है और पिस्टल के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

रायपुर पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के प्रति प्रतिबद्ध है। हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

4 बार जेल जा चुका है आरोपी युवक

कुलेश्वर फरिकार उर्फ स्टील, पिता अरुण फरिकार, उम्र 24 साल, निवासी दलदलसिवनी रोड, सुमित बाजार के सामने, थाना पंडरी रायपुर, एक अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। वह पूर्व में थाना पंडरी से अवैध शराब की बिक्री/तस्करी से संबंधित 03 प्रकरणों और मारपीट के 01 प्रकरण में शामिल रहा है, जिससे कुल 04 बार जेल की सजा प्राप्त कर चुका है।

Latest Posts

Don't Miss