Latest Posts

व्हीएलसीटीपीपी महिला मंडल प्रस्तुत रामलीला की दर्शकों ने की सराहना

सक्ति (संवाद साधना )। वेदांता एल्यूमिनियम छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (व्हीएलसीटीपीपी) की महिला मंडल ने कला-संस्कृति को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से रामलीला का उत्कृष्ट आयोजन किया। वेदांता टाउनशिप में आयोजित रामलीला में व्हीएलसीटीपीपी संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने अपने अद्भुत अभिनय से सभी का दिल जीत लिया। सभी कलाकारों को व्हीएलसीटीपीपी महिला मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी पटेल एवं व्हीएलसीटीपीपी के मुख्य प्रचालन अधिकारी देवेंद्र कुमार पटेल के हाथों प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। दर्शकों ने महिला मंडल के आयोजन की खूब प्रशंसा की।

Latest Posts

Don't Miss