-घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, मृतक के खिलाफ 9 मामले दर्ज, – एंटी क्राईम एंड साइबर यूनिट व थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
रायपुर। हिस्ट्रीशीटर गोपी निषाद की हत्या करने के आरोप में अन्नपूर्णा मंदिर के सामने बजरंग नगर थाना आजाद चौक निवासी शुभम साहू पिता पुनीत साहू (18)को एंटी क्राईम एंड साइबर यूनिट व आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह आजाद चौक निवासी गोपी निषाद मंगलम भवन चौक की ओर घुमने गया था। मुरारकर काम्पलेक्स के पास शराब पीने के के लिए पैसे शुभम साहू से पैसा मांगा। पैसे नहीं देने पर गोपी ने गाली दी। इसी से गुस्सा कर शुभम ने चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी आजाद चौक निरीक्षक जितेन्द्र ताम्रकार, एंटी क्राईम एंड साइबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य स्टॉफ शामिल थे।
हिस्ट्रीशीटर था मृतक



