Latest Posts

कलेक्टर ने मंदिर हसौद और आरंग क्षेत्र का किया निरीक्षण

अधिकारियों को दिए निर्देश

रायपुर – जिले में सुशासन तिहार का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने मंदिर हसौद और आरंग क्षेत्र का निरीक्षण कर आयोजन की तैयारियों और क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंदिर हसौद के वार्ड क्रमांक 7 आरंग विकासखंड के ग्राम पंचायत कार्यालय छतौना और नवागांव का दौरा किया। उन्होंने समाधान पेटी के माध्यम से मिले आवेदनों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्थानीय नागरिकों और आवेदकों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं को सीधे तौर पर सुना और संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान और शासन की योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करना है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन और एसडीएम आरंग पुष्पेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे।

Latest Posts

Don't Miss