Tuesday, June 24, 2025

Latest Posts

पुलिसकर्मी से ठगी करने वाल आरोपी दो साल बाद गिरफ्तार


रायपुर। पुलिसकर्मी से 80 हजार रुपए की ठगी करने वाले एक आरोपी को सिविल पुलिस ने दो साल बाद गिरफ्तार किया। आरोपी ने स्वयं को बैंक का कर्मचारी बताकर वर्ष 2022 में घटना को अंजाम दिया था। मिली जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी रविकांत कटारे को एक अज्ञात कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को डीबीएस बैंक का प्रतिनिधि बताया। उसने क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने का बहाना बनाकर ओटीपी मांगा और जैसे ही रविकांत ने ओटीपी साझा किया, उसके खाते से करीब 80 हजार आहरण हो गए। इस धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपी की पहचान विपिन कुमार (निवासी रायबरेली, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। हाल ही में पुलिस को आरोपी की लोकेशन मिली और उसे उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया।

Latest Posts

Don't Miss