
कोरबा(संवाद साधन)।एस ई सी एल कुसमुंडा परियोजना में सिनियर ओवरमेन के पद पर कार्यरत वीरेंद्र कुमार टंडन के पुत्र तनमय टंडन को 2022 -2023 में लगातार मॉडलिंग के क्षेत्र में अवार्ड मिलने पर राष्ट्रीय धरोहर हमारे गौरव सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया रायपुर में राष्ट्रीय धरोहर हमारे गौरव सम्मान 2023 का आयोजन शिखर साहित्य समिति रायपुर के द्वारा वृंदावन सभा कक्ष सिविल लाईन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय के पी खांडे जी अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय डॉक्टर जे आर सोनी जी शामिल हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता एम एल चेलक प्रधान संपादक हमारे धरोहर हमारे गौरव पत्रिका के द्वारा किया गया तनमय डी ए व्ही स्कूल कुसमुंडा में 12वीं का छात्र है



