Latest Posts

Raipur News: अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष पद के लिए सूर्यकांत पाटस्कर ने लिया नामांकन

Raipur News:  रायपुर। अधिवक्ता संघ रायपुर निर्वाचन की बिगुल बज गई है। 30 मार्च सोमवार से अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ निर्वाचन कार्यक्रम शुरू हो गया है।

1 व 2 अप्रैल से नामांकन फार्म का विक्रय की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। चुनाव मैदान में आने वाले उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म खरीद लिया है। शनिवार 4 अप्रैल को नामांकन फार्म जमा किया जाएगा।

इसके लिए दोपहर 2 से शाम 5 बजे निर्धारित किया गया है। 6 अप्रैल को प्राप्त नामांकनों की स्कू्रटनी व प्रकाशन की जाएगी। 7 अप्रैल को नाम वापसी के बाद चुनावी मैदान में कितने उम्मीदवार रहेंगे वो पूरी तरह साफ हो जाएगा। मतदान की तिथि शुक्रवार 17 अप्रैल निर्धारित की गई है। 18 अप्रैल को मतगणना होगी। जानकारी के अनुसार उपाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता सूर्यकांत पाटस्कर ने भी नामांकन लिया है। जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को करीब 41 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन लिया है।

Latest Posts

Don't Miss