हाईस्कूल गोंड़पारा में हुआ स्पर्धा का आयोजन
अभनपुर। विकासखंड स्तरीय कला उत्सव स्पर्धा का आयोजन स्थानीय गोंड़पारा हाई स्कूल में हुआ। इस आयोजन में विकासखंड स्कूल के विद्यार्थियों ने
हिस्सा लिया और मनमोहक प्रस्तुति देते हुए विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। इस विकासखंड स्तरीय स्पर्धा में चयनित प्रतिभागी जिला फिर राज्य व राष्ट्रीय स्तर में अपनी प्रस्तुति देंगे। बता दे कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी एबी गुप्ता, एबीईओ धनेश्वरी साहू, गोंड़पारा स्कूल की प्राचार्य डॉ. भारती अग्रवाल थे। विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में करीब 10 विधाओं में शास्त्रीय संगीत गायन, पारंपरिक लोकगीत, वादन, अवनट वाद्य, स्वर वाद्य, शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, दृष्यम कला द्वि आयामी, त्रि आयामी, खिलौने व खेल, नाटक में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभाओं का मनमोहक प्रस्तुति देकर स्पर्धा में हिस्सा लिया। इस स्पर्धा में गोंड़पारा हाईस्कूल के अलावा शा.हाई स्कूल टेकारी, शा. हायर सेकेंडरी चम्पारण, शा.कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल नवापारा के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया और मनमोहक प्रस्तुति भी दिए। आयोजन के मुख्य अतिथियों ने अपने विचार रखते हुए कहां कि भारत सरकार माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानने, पोषित करने और शिक्षा में कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 2015 में कला उत्सव का आयोजन किया गया है। यह आयोजन विकासखंड, जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन होता है ताकि बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा खुल कर बाहर आए। यह स्पर्धा 2022- 23 में ऑफलाइन फेस टू फेस मोड में आयोजित की गई।



