Latest Posts

तीन दंतैल की जिले में दस्तक, 8 गांवों में अलर्ट

लंबे समय गरियाबंद में जमे थे हाथी, लौटने से किसानों की फिर बढी चिंता

महासमुंद, ( संवाद साधना )। गरियाबंद जिले से भोजन-पानी की तलाश में विचरण करते हुए तीन दंतैल ने जिले में लंबे समय बाद शनिवार को फिर से दस्तक दे दी है। हाथियों की दस्तक के बाद वन विभाग ने बागबाहरा क्षेत्र के 8 गांवों में अलर्ट जारी किया है।
इधर, बार नयापारा क्षेत्र से चार दंतैल के दो दिन पूर्व सिरपुर क्षेत्र में आमद की खबर सामने आई थी। हालांकि हाथी वापस बार नयापारा क्षेत्र में वापस लौट गए हैं। हाथियों के लौटते ही फसल क्षति की शुरुआत हो गई है जिससे किसानों को फिर से चिंता सताने लगी है। रविवार को जिवतरा जंगल पहुंचे हाथियों ने क्षेत्र में लगी खरीफ फसल को रौंदते हुए जंगल के कक्ष क्रमांक 79,80 में प्रवेश किया है। हाथियों की आमद की खबर के बाद किसानों के साथ ही ग्रामीण भी दहशत में है। ज्ञात हो कि लंबे समय से क्षेत्र में हाथियों के न होने से किसान और ग्रामीण सभी खुश हैं और क्षेत्र में किसी प्रकार की जनहानि और धनहानि की खबर सामने नहीं आई है। इससे वन विभाग भी निश्चिंत था लेकिन विभाग की परेशानी भी बढ़ गई है।
इन गांवों में जारी किया गया अलर्ट
जानकारी के अनुसार हाथियों की आमद के खबर के बाद बागबाहरा वन परिक्षेत्र के ग्राम जिवतरा, धनसुली, बकमा, कोना, खट्टी, केशवा, कोसरंगी और ग्राम परसदा में अलर्ट जारी किया गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील कि है कि वे जंगल की ओर ना जाएं।

Latest Posts

Don't Miss