आरोबी पर बिछने लगी डामर , बारिश के कारण तीन माह से रूका था काम
महासमुन्द। शहर के तुमगांव रेल्वे क्रासिंग के पास ओवर ब्रिज निर्माण की खुशखबरी जल्द मिलने वाली है। शुक्रवार से मास्टिक एलफास्ट (डामरीकरण) काम चालू हुआ है। जो पिछले तीन माह से बारिश के कारण रूका हुआ था।अगर बरसात कार्य में बाधक नहीं बनती है तो अक्टूबर तक ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू हो जारगा।जिससे पटरीपार की 30 हजार की आबादी के साथ ही शहरवासियों को भी राहत मिलेगी। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने शुक्रवार को कार्य का निरीक्षण कर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बता दें कि पुल के ऊपर डामर का काम पूरा होते ही दोनों ओर बने रिटेनिंग वाल पर डामर बिछाया जाएगा।सेतु निगम के एसडीओ नायर ने बताया कि डामर बिछाने का काम शुरू हो चुका है महीने भर में ओवरबि्रज पर आवागमन प्रारंभ हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि तुमगांव रेलवे क्रासिंग पर 97 करोड की लागत से 626.24 लंबाई का सेतु निर्माण किया जा रहा है।



