Latest Posts

सोलर सिस्टम से बिजली बिल में राहत, साहेबलाल और उर्मिला बाई के घर आई आर्थिक बचत

कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर असर पड़ता था। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की जानकारी मिलने पर साहिबलाल ने घर की बिजली जरूरतों को सौर ऊर्जा से पूरा करने का विकल्प अपनाने का निर्णय लिया।
उन्होंने ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ अपनी पत्नी उर्मिला बाई कर्स के नाम पर लिया और घर में सोलर सिस्टम लगवाया। सोलर सिस्टम शुरू होने के बाद अब उनके बिजली बिल में काफी कमी आई है और बिल कई बार नगण्य के बराबर आता है। इससे परिवार को नियमित खर्च में राहत मिली है और बचत भी हो रही है।
साहिबलाल और उर्मिला बाई के लिए यह योजना स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के साथ-साथ घरेलू खर्च कम करने का भी माध्यम बनी है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना ने उनके घर को रोशन करने के साथ परिवार के बजट को भी सुकून दिया है।

Latest Posts

Don't Miss