Saturday, February 7, 2026

Latest Posts

गांजा बेचकर युवा नस्ल खराब करने वाला तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर,09सितम्बर। एसपी पास्र्ल माथुर ने जिले में सक्रिय नशे के कारोबारियों और अवैध हथियार रखने वालों की जानकारी देने के लिए वाट्सएप नंबर जारी किया। इसमें शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि एक व्यक्ति चकरभाठा में गांजा बेच रहा है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक किलो गांजा जब्त किया गया है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि जिले में कई जगहों पर नशे का कारोबार किया जा रहा है। वहीं, कई लोग अपने पास अवैध हथियार रखे हैं। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही थी। कई मामलों में समय पर सूचना नहीं मिल पाने के कारण बदमाश बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। इससे निपटने के लिए गुस्र्वार को एसपी पास्र्ल माथुर ने वाट्सएप नंबर जारी किया है। पुलिस की ओर से इसमें नशे के कारोबारियों और अवैध हथियार रखने वालों की जानकारी देने अपील की है। इसी नंबर पर शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि चकरभाठा बस्ती में रहने वाला शत्रुहन साहू गांजा का व्यापार करता है। इससे युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है। सूचना पर चकरभाठा पुलिस ने युवक के ठिकाने पर दबिश दी। पूछताछ में वह जवानों को गुमराह कर रहा था। कड़ाई करने पर उसने गांजा बेचना बताया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक किलो गांजा जब्त किया है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Latest Posts

Don't Miss