Latest Posts

डीजे , ढोल- नगाड़ों से हो  रहा श्री गणपति का स्वागत

आगामी दस दिनों तक  रहेगी गणेशोत्सव की धूम

महासमुंद। आज से आगामी दस दिनों तक शहर सहित  ग्रामीण अंचलों में श्री गणेश उत्सव की धूम रहेगी। हाईस्कूल में लगी श्री गणेश प्रतिमाओं  की अस्थाई दुकानों से घरों और सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित करने  प्रतिमाएं ले जाने का सिलसिला जारी है। वहीं  कुम्हारपारा से बड़ी प्रतिमाएँ डीजे और ढोल नगाड़ों की धुन पर सार्वजनिक पंडालों की ओर रवाना हुई।
                  बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी गणेश चतुर्थी को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। शहर के हाईस्कूल मैदान में प्रतिमा बिक्री के लिए लगी-अस्थाई दुकानों में बप्पा के भक्त प्रतिमा के लिए पहुंच रहे हैं। पंडालों में प्रतिमा पसंद करने भीड़ लगी हुई है। यहां लगी दुकानों में एक सौ रुपए से  15 हजार रुपए तक की छोटी- बड़ी प्रतिमाएं उपलब्ध है। कई बड़ी समितियों की प्रतिमाएं मूर्तिकारों के घरों में तैयार हो चुकी हंै। इधर, जिस हिसाब से दुकानों में ग्राहक प्रतिमा देखने और खरीदने पहुंच रहे उसे देखते हुए मूर्तिकारों को गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अच्छे कारोबार की उम्मीद है। आगामी दस दिनों तक  गणेशोत्सव की धूम रहेगी। शहर के गंजपारा, बाजार वार्ड, शंकर नगर, अंबेडकर चौक, गांधी चौक, लोहिया चौक, एफसीआई रोड  पंजाबी पारा, श्री राम मंदिर , महामाया मंदिर , राम टॉकिज पारा, हाऊसिंग बोर्ड कालोनी सहित विभिन्न स्थानों पर प्रतिमा विराजित करने के लिए समितियों ने तैयारी पूरी कर ली है। इनमें से क ई प्रतिमाएं रायपुर से लाकर विराजित की जाएंगी। भले ही सार्वजनिक पंडालों में शाम को श्री गणेश की प्रतिमाएँ स्थापित होंगी पर घरों में आज सुबह से ही श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित करने का सिलसिला प्रारंभ हो गया।
अयोध्या के राम व शिव के रूप में दिखेंगे बप्पा
इस बार पंडालों में कहीं अयोध्या के राम तो कहीं शिव के रूप में गणपति दिखेंगे। इस बार  गणेशोत्सव समिति विभिन्न थीम पर पंडाल सजा रहीं हैं। अंबेडकर चौक महासमुंद में विष्णु भगवान के विराट स्वरूप की झांकी दिखाई जाएगी। इसके लिए पंडाल भी आकर्षक रूप से सजाया गया है।

Latest Posts

Don't Miss