Friday, March 6, 2026

Latest Posts

शाउमावि पाली के 10-12वी के नतीजे निराशाजनक


👉🏿अभिभावकों, नागरिको ने जताया असंतोष

कोरबा (पाली)शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में कक्षा 10वीं एवं 12वीं का घोषित परीक्षा फल निराशाजनक रहा है ।कक्षा 12वीं में 65 और दसवीं में महज 45 फ़ीसदी छात्र छात्राओं को सफलता मिली है, इसे लेकर अभिभावकों एवं नागरिकों ने असंतोष औऱ नाराजगी जाहिर किया है।
शा.उ.मा.विद्यालय पाली मे कक्षा 10वी मे दर्ज 254 मे
उत्तीर्ण – 113 मे से प्रथम – 27,द्वितीय – 72, तृतीय श्रेणी से 14 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमे प्रथम स्थान गरिमा मरकाम/रामकुमार मरकाम 80 प्रतिशत रहीं।इसी तरह
12वी मे दर्ज 399 मे
उपस्थित – 392 परीक्षार्थियों मे उत्तीर्ण – 253(प्रतिशत – 64.55)रहा जिसमें
प्रथम श्रेणी से 54,द्वितीय – 172,तृतीय श्रेणी से 27 परीक्षार्थियों को सफलता मिली।इनमे कला संकाय मे प्रथम ऐश्वर्या /संतोष ,
प्राप्ताँक 449 (89.8%),
विज्ञान संकाय मे प्रथम
प्रकाश कुमार/जलेश्वर प्रसाद प्राप्ताँक 447 (89.5%),वाणिज्य संकाय मे प्रथम अनिशा उराव/बाबूलाल प्राप्ताँक 326(65.2%), कृषि संकाय मे प्रथम नवीन कुमार उइके/इंद्रभवन
प्राप्ताँक 408(81.6%) प्रथम स्थान पर रहे।

Latest Posts

Don't Miss