Latest Posts

SECL ने 26 किसानों के लिए 8.14 लाख की मुआवजा राशि जारी किया

फसल मुआवजा राशि एसईसीएल बिलासपुर से स्वीकृत होकर कोरबा मुख्यालय पहुंची जिसे किसानों को भुगतान के लिए कटघोरा तहसीलदार के पास जमा कर दिया गया

कोरबा,24 फरवरी। एसईसीएल के बल्गी सुराकछार खदान के भूधसान से प्रभावित 26 किसानों के लिए 8 लाख 14 हजार 42 रुपये की फसल मुआवजा राशि एसईसीएल बिलासपुर से स्वीकृत होकर कोरबा मुख्यालय पहुंची जिसे किसानों को भुगतान के लिए कटघोरा तहसीलदार के पास जमा कर दिया गया है, जिसे अब अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा के माध्यम से किसानों के बीच वितरित किया जाएगा। यह जानकारी माकपा के कोरबा जिला सचिव प्रशांत झा ने एक विज्ञप्ति में दी है। उन्होंने अपने बयान के साथ स्वीकृति आदेश की प्रति भी जारी की है। माकपा ने इसे विस्थापित किसानों के संघर्षों की जीत बताते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में भी लड़ेंगे और जीतेंगे।उल्लेखनीय है कि माकपा और छत्तीसगढ़ किसान सभा के नेतृत्व में डी-पिल्लरिंग से सुराकछार बस्ती के किसानों की खेती-किसानी को हो रहे नुकसान के खिलाफ पिछले एक दशक से लगातार आंदोलन किया जा रहा है और एसईसीएल प्रशासन को इसके एवज में मुआवजे का भुगतान करने बाध्य होना पड़ रहा है। लेकिन वर्ष 2021 से उसने मुआवजा देना बंद कर दिया था, जिसके खिलाफ कोरबा मुख्यालय के घेराव के साथ कई आंदोलन किये गए और एसईसीएल प्रबंधन को विगत तीन वर्षों 2020,-21 से 2022-23 तक के लंबित भुगतान करने को फिर बाध्य होना पड़ा है।

माकपा जिला प्रशांत झा ने बताया कि प्रबंधन ने वर्ष 2023-24 की मुआवजा राशि के लिए भी कार्यवाही शुरू कर दिया है।

Latest Posts

Don't Miss