Saturday, February 7, 2026

Latest Posts

School Sports Competition: 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता आज से, सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित

School Sports Competition:रायपुर, 69 वी राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 17 जनवरी से सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में 15 राज्यों-आंध्र प्रदेश, बिहार, चंडीगढ,़ सीबीएसई, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, विद्या भारती और छत्तीसगढ़ की बालक-बालिका की टीमें शामिल होंगी। उक्त प्रतियोगिता में 114 बालक और 116 बालिका अपने प्रदर्शन करेंगे कल 230 खिलाड़ी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह 17 वर्ष आयु वर्ग में संपन्न होगा, खिलाडिय़ों के रुकने की व्यवस्था बालकों के लिए होटल ओकासु और होटल गुरु कृपा में किया गया है वहीं बालिका के लिए होटल सिटी सेंटर में किया गया।


School Sports Competition: गतका खेल का इतिहास
गतका खेल पंजाब का एक पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट व आत्म रक्षा की कला है, जिसमें तलवार ढाल लाठी ( जिसे गतका कहते हैं) का इस्तेमाल होता है। प्राचीन समय में ये आत्मरक्षा हेतु सिखों के गुरुओं द्वारा इसे उपयोग में लाया जाता था तथा समय बीतने पर यह मार्शल आर्ट खेलों में भी तब्दील हो गया। 17 जनवरी दिन शनिवार को प्रात: 11 बजे सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल के हाल मे उक्त प्रतियोगिता का सुभारम्भ होने जा रहा है।

Latest Posts

Don't Miss