Latest Posts

Sant Namdev: संत नामदेव महाराज की 755वीं जयंती पर भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धा व उत्साह का सैलाब

Sant Namdev: रायपुर, संत नामदेव महाराज की 755वीं जयंती के अवसर पर रविवार को शहर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल नजर आया। श्रीनामदेव समाज विकास परिषद जिला शाखा रायपुर की ओर से कालीबाड़ी स्थित रविंद्र मंच में भव्य पूजा-अर्चना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 9 बजे समाज के वरिष्ठजनों और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। बड़ी संख्या में समाजजन, महिलाएं और बच्चे इस अवसर पर उपस्थित रहे। परिषद के जिला सचिव अविनाश नामदेव ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज के युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक आयोजन में भाग लिया।

Sant Namdev:  सांस्कृतिक रंगों से सजा मंच

कार्यक्रम में समाज के बच्चों और महिलाओं ने भक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से संत श्री नामदेव महाराज की महिमा का भावपूर्ण चित्रण किया। वहीं, आयोजित प्रदर्शनी में संत नामदेव जी के जीवन दर्शन और उपदेशों को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया गया।

इन्हें भी पढ़िएः NEW AADHAAR APP: अब डिजिटल तरीके से रखें और शेयर करें आधार कार्ड, नया आधार ऐप लॉन्च

Sant Namdev:  प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

इन्हें भी पढ़िएः RAIPUR SPORTS NEWS: रायपुर खेल न्यूजः छत्तीसगढ़ ने पांडिचेरी को 10 विकेट से हराया, मयंक रहे प्लेयर ऑफ द मैच

Sant Namdev:  समाज एकता का प्रतीक बना आयोजन

प्रदेश एवं जिला स्तर के परिषद पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीनामदेव युवा संगठन रायपुर की टीम का विशेष योगदान रहा। भक्ति, संस्कृति और समाज एकता का यह संगम लंबे समय तक लोगों के मन में छाप छोड़ गया।

Latest Posts

Don't Miss