रायपुर। छत्तीसगढ़ पटवा नामदेव समाज का प्रांतीय वार्षिक महासम्मेलन 8 जून को बिलासपुर में सिंधु भवन तोरवा चौक के पास आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन की शरुआत सुबह 10 बजे दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। प्रथम सत्र में दीप प्रज्वलन के बाद 10:15 बजे सामाजिक आतिथियों का स्वागत, 10:30 बजे से जिला प्रतिनिधियों का उद्बोधन, 11:30 बजे युवक-युवती सम्मेलन के साथ प्रथम सत्र का समापन होगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक भोजन महाप्रसाद ग्रहण किया जाएगा। इसके बाद दूसरा सत्र 1:30 बजे शोभायात्रा के साथ शुरू होगा। 2:30 बजे मुख्य अतिथियों का सम्मान, 3:30 बजे से प्रतिभा सम्मान, 4 बजे से वयोवृद्ध सदस्यों का सम्मान, शाम 5 बजे से नवगठित जिला इकाइयों का शपथ ग्रहण, शाम 6 बजे सामाजिक नियमों की घोषणा होगी। शाम 6 से रात 8 बजे तक सामाजिक बच्चे सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। इसी बीच सामाजिक पत्रिका का विमोचन भी किया जाएगा। रात में 8 से 9:30 बजे तक भोजन और रात 10 बजे से सामाजिक पंचायत का आयोजन किया जा रहा है।