Latest Posts

मोबाइल व नकदी लूटने वाले चार गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवपुरी इलाके में एक युवक से चाकू की नोंक पर मोबाइल फोन और नकदी लूटने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता अमित गिरलहरे ने 10 मई रात थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह देवपुरी स्थित एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के बाद जब वह पैदल लौट रहा था, तभी कुछ अज्ञात युवकों ने भंडारी देवपुरी के पास उसे चाकू दिखाकर डराया-धमकाया और मारपीट कर उसका मोबाइल फोन व नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में अपराध धारा बीएनएस 311, 111 और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपी चिह्नित
पुलिस ने मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया। जांच के दौरान पुलिस को टिकरापारा लालपुर थाना टिकरापारा निवासी रामेश्वर चक्रधारी उर्फ मुण्डा की संलिप्तता की जानकारी मिली। उसके पकड़े जाने पर रामेश्वर ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने तीन साथी देवपुरी निवासी धनेन्द्र चतुर्वेदी, सतनामी पारा देवपुरी निवासी समीर बंजारे और सतनाम चौक, देवपुरीनिवासी रोशन उर्फ लक्की बंजारे के साथ मिलकर इस लूट को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने अन्य तीनों आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सभी ने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट में प्रयुक्त एक चाकू और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।

Latest Posts

Don't Miss