Latest Posts

फार्म हाउस में छापेमारी, हुक्का पार्टी करते एक गिरफ्तार

संवाद साधना, रायपुर। शहर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊर्जा पार्क फुंडहर के पास स्थित एक फार्म हाउस में पुलिस ने छापेमारी कर हुक्का पार्टी करते एक को गिरफ्तार किया है। वहीं संचालक फरार हो गया। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि ऊर्जा पार्क फुंडहर स्थिति आदित्य फार्म हाउस में एक बर्थडे पार्टी में मेहमानों को हुक्का परोसा जा रहा है। पुलिस ने फार्म हाउस में दबिश दी, जहां पार्टी चल रही थी। पुलिस ने मौके से कोलकाता, पश्चिम बंगाल निवासी विकास सिंह बरोई को हुक्का पीते हुए पकड़ा। तलाशी के दौरान वहां से 9 नग हुक्का सेट, फ्लेवर सहित संपूर्ण संसाधन बरामद किया गया। फार्म हाउस का संचालक पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। आरोपी को गिरफ्तार कर सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 4 व 21(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Latest Posts

Don't Miss