महिला ने लगाया था पैसे मांगने और यौन शोषण का आरोप, विभागीय जांच में आरोप सिद्ध पाया गया
रायपुर संवाद साधना। बिलासपुर आईजी संजीव शुक्ला ने थाना प्रभारी निरीक्षक कलीम खान पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें डिमोट कर दिया है। निरीक्षक कलीम खान पर महिला से रुपए मांगने और यौन शोषण के आरोप लगे थे। मामले की जांच के बाद कलीम खान को निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर एक डिमोशन कर दिया गया है। कलीम खान उप निरीक्षण के पद पर एक साल तक बने रहेंगे। बता दें कि कलीम खान एक बार पुलिस विभाग से बर्खास्त हो चुके हैं। रुपए लेने देन के मामले में, लेकिन बाद में वे केस जीतकर फिर से पुलिस विभाग में आए और उन्हें उप निरीक्षक के बाद पदोन्नति मिली। इसके बाद वे निरीक्षक बने। तेज तर्रार थानेदार के रुप में पहचान रखने वाले कलीम खान उस समय बिलासपुर में पदस्थ थ्ज्ञे, जब उनपके खिलाफ एक महिला ने पैसे मांगने और यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई यह शिकायत एसपी दीपक झाा के कार्यकाल में सामने आई थी। जानकारी केअ नुसार एसपी प्रशांत अग्रवाल के कार्यकाल के दौरान दिल्ली में धोखाधड़ी मामले में दबिश देकर महिला के पति को गिरफ्तार किया गया था। इसी केस में जांच और जमानत में मदद का भरोसा दिलाते हुए कलीम खान ने महिला से संपर्क किया। उन्होंने पहले कॉल किया और फिर मैसेज कर मुलाकात तय की, जहां कथित तौर पर आर्थिक लाभ की मांग की गई। पीडि़ता ने आरोप के बाद एसपी पारुल माथुर के कार्यकाल में इस मामे की प्रारंभिक जांच कराई गई। आरोप सिद्ध पाए जाने पर विभागीय जांच कराई गई। विभागीय जांच में महिला का आरोप सिद्ध होने पर आईजी श्री शुक्ला ने निरीक्षक कलीम खान को निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर एक साल के लिए डिमोशन करने का ओदश जारी किया।