Latest Posts

सीजीपीएससी घोटले के मुख्य आरोपी के भतीजे ने लगाई जमानत याचिका

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) घोटाले में एक अहम मोड़ आया है। इस बहुचर्चित घोटाले के मुख्य आरोपी टामन सिंह सोनवानी के भतीजे नितेश सोनवानी ने मंगलवार रायपुर स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में जमानत याचिका दाखिल की है। नितेश सोनवानी पर आरोप है कि उसने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता और पदों की खरीद-फरोख्त में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जांच एजेंसियों के अनुसार, वह टामन सिंह सोनवानी के नेटवर्क का हिस्सा था, जिसने चयन प्रक्रिया में गड़बडिय़ां कर कई अयोग्य उम्मीदवारों को लाभ पहुंचाया। फिलहाल मामले की अगली सुनवाई में कोर्ट यह तय करेगी कि उसे जमानत दी जाए या नहीं।

Latest Posts

Don't Miss