Saturday, June 21, 2025

Latest Posts

मॉर्निंग वॉक पर निकली 3 महिलाओं को कार ने रौंदा, 1 की मौत, 2 घायल

रायपुर(संवाद साधना)। तेलीबांधा में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन महिलाओं  को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। एक महिला की मौत हो गई। वहीं 2 गम्भीर रूप से घायल है। पुलिस के अनुसार प्रिया साहू, ललिता साहू और रिया बंजारे शुक्रवार सुबहमॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उसी समय कार ने अपनी चपेट में ले लिया। कार की टक्कर लगते ही प्रिया साहू करीब 20 फीट उछलकर दूर जा गिरी।  इससे उसका सिर फट गया और खून से लथपथ हो गई। उसे अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वहीं ललिता और रिया घायल है। तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना तेलीबांधा फ्लाईओवर के पास की है। ये तीनों सुबह 5 बजे निकले थे।कार चालक फरार है।

Latest Posts

Don't Miss